फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदान जागरूकता के लिए बनाई रंगोली, दिलाई शपथ

Thu, 07 Mar 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सेदारी के लिए ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। जिले के सभी 793 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत रंगोली के साथ ही मानव चेन बनाकर मौजूद लोगों को लोकतंत्र की शान के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सेदारी की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर संचालित कार्यक्रमों में सभी से अपील की कि मतदान दिवस पर वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के होने वाले राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की शपथ भी दिलाई ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
उपायुक्त श्रम रोजगार सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में 20 मार्च तक मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी को खुद के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले के सभी ब्लाॅक में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक मतदाता भी हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत इन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

गैंड़ास बुजुर्ग विकास खंड बाजार के साथ इटईरामपुर गांव में मतदान जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही रंगोली सज्जा का आयोजन भी किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने सभी एडीओ पंचायतों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की फोटोग्राफ युक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। पंचपेड़वा विकास खंड के हिसामपुर गांव के अमृत सरोवर पर भी ग्रामीणों को भी मतदान में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सेदारी की शपथ बीडीओ धनंजय सिंह ने दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें