फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया राम विवाह महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राम विवाह महोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राम विवाह के अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर एवं बिजलेश्वरी देवी मंदिर में बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम व माता-सीता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

धर्मग्रंथों के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस तिथि को भगवान राम का विवाह संपन्न कराने अथवा उसमें शामिल होने से कुंडली के दोषों का निवारण होता है। भगवान राम के आशीर्वाद से विवाह बाधा दूर होती है, गृह कलेश का निवारण होता है और घर में सुख -समृद्धि आती है। इसी मान्यता के अनुरूप शुक्रवार को जिलेभर में राम विवाह की धूम रही। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर एवं बिजलेश्वरी देवी मंदिर सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों में भगवान राम व माता सीता की पूजा-अर्चना करने तथा बच्चों का मुंडन व कर्ण छेदन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया। मंदिर में पूरे दिन श्री सीताराम नाम संकीर्तन व भजन गायन हुआ।
विज्ञापन

-
मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। श्रीराम जानकी मंदिर इटई में राम विवाह के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले से पूर्व मंदिर में भगवान राम व माता सीता के विवाह की झांकी सजाई गई। मंदिर के महंत बाबा रामदास ने बताया कि यहां पर राम विवाह के दिन विगत कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जाता है। सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले मेले में आसपास के गांवों से लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने मेले में झूला, सर्कस, जादू शो एवं प्रदर्शनी का आनंद लिया। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें