बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते एडीएम एके शुक्ल।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए रविवार को नगर में मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व ने मतदाता जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया है। एक से 30 सितंबर तक जिले के सभी 1846 बीएलओ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के साथ-साथ प्रारूप-7, 8 भरवाकर दुरुस्त कराएंगे।
शिविरों के माध्यम से भी युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई बाइक बाइक रैली कलेक्ट्रेट एवं तहसील होते हुए वीर विनय चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई।