फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 24 Oct 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
किशोरी लाल वर्मा
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ललिया क्षेत्र के साकरी गांव में राजगीर का काम करने गए फुलवरिया निवासी किशोरी लाल वर्मा (39) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई बुधराम का आरोप है कि उनके बड़े भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन

उन्हें भाई के बीमार होने की जानकारी दी गई और वह शिवपुरा पहुंचे, लेकिन तब तक उनके भाई का शव घर लाकर साकरी गांव निवासी मुल्के बेहोश होने की बात बताकर छोड़ गए। उन्होंने आशंका जताई कि भाई को मार कर घर पर छोड़ा गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है। प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है।
फुलवरिया गांव निवासी बुधराम के मुताबिक, उनके बड़े भाई किशोरी वर्मा राजगीर का काम करते थे। वह ललिया क्षेत्र के साक्री गांव निवासी मुल्के के यहां काम करने गए थे। बुधराम का आरोप है कि काम के दौरान उनके भाई की मौत वहीं हो गई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी विस्तृत जानकारी वह नहीं दे सके। बुधराम ने बताया कि घटना के बाद मुल्के ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी और शिवपुरा आने को कहा। सूचना मिलते ही वह शिवपुरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब तक वह वहां पहुंचे। इसी बीच मुल्के उनके भाई का शव लेकर घर पहुंचे और बोले की किशोरी बेहोश हैं, यह कह कर वह भाग गए। भाई की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में दुख का माहौल है। बुधराम ने बताया कि वह घटना के संबंध में ललिया थाने में प्रार्थनापत्र दिए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट की जानी चाहिए।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है। प्रार्थनापत्र के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें