फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से बिगड़ी जिले की रफ्तार, सड़कें जलमग्न, रातभर गुल रही बिजली

Thu, 24 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बलरामपुर। बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लंबे समय से पानी का इंतजार कर रही धान की फसल को राहत मिली, लेकिन कई जगह पकने के करीब पहुंच चुकी फसल खेत में गिर गई। पचपेड़वा में नेशनल हाईवे-730 पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। शहर से गांव तक जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी हुई। जिले में बृहस्पतिवार को 43.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से धूप और उमस के बीच बारिश नहीं होने से कई खेतों में नमी कम हो गई थी। धान के पौधे पीले पड़ने लगे थे और उनकी बढ़वार प्रभावित हो रही थी। सिंचाई के लिए किसानों को डीजल पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। किसान पृथ्वी पाल, बंसी वर्मा और शशिकरण सिंह ने बताया कि बारिश से फसल को राहत मिली है। हालांकि तेज हवा से गिरी फसल से नुकसान की आशंका है।
लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। वीर विनय चौराहे पर सीवर लाइन और ओवरब्रिज निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी कीचड़ में बदल गई। पेहर गांव में मस्जिद के पास मोड़ पर नाली न होने से सड़क पर पानी जमा हो गया। बबलू, सोनू, मुन्ने, शादाब, दीनानाथ, रिजवान और राजकरन ने बताया कि जलनिकासी के लिए नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन

बारिश से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाई
पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र में पोर्टेबल ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे शहर की बिजली रातभर गुल रही। पूरबटोला, नईबस्ती, सिटी पैलेस, टेढ़ी बाजार, बड़ा पुल चौराहा, मेवालाल तालाब और झंझरा में रात करीब 11 बजे गई बिजली बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के बाद बहाल हुई। भगवतीगंज फीडर की खराबी से औद्योगिक क्षेत्र में रात एक बजे से सुबह सात बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। विशुनापुर फीडर के ब्रेकडाउन से सिविल लाइन, विशुनापुर और खमौवा में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। खमौवा में 11 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब होने और बहराइच मार्ग पर मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से भी आपूर्ति बाधित हुई। बलरामपुर सिटी के 33 केवी ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग और तुलसीपुर मार्ग पर 100 केवी ट्रांसफार्मर की केबल जलने से कई मोहल्ले प्रभावित रहे। गैसड़ी, तुलसीपुर, रेहराबाजार, सादुल्लाहनगर और हरैया सतघरवा में भी आठ से 10 घंटे तक बिजली कटौती हुई। नगर के एसडीओ पिंटू यादव ने बताया कि बारिश के दौरान पूरबटोला का पोर्टेबल ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
अगले दो-तीन दिन सावधानी की अपील
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, नदी-नाले, तालाब और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने तथा वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की है। उन्होंने बिजली उपकरण बंद रखने और पेड़, बिजली के खंभे व होर्डिंग के नीचे न खड़े होने की सलाह दी। डीएम के अनुसार अगले दो-तीन दिन बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। आपदा की स्थिति में 1077, 9170277336 और पुलिस सहायता के लिए 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।

खराब ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें