फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Sun, 31 May 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के महदेइया बाजार में हो रही बारिश ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/श्रीदत्तगंज/गौरा चौराहा। जिले में रविवार दोपहर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है। एक घंटे झमाझम बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


जिले में रविवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह धूप न निकलने से गर्मी का असर नहीं दिखा। दोपहर 12 बजे बारिश शुरू हो गई। बलरामपुर, श्रीदत्तगंज, उतरौला क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और कड़ी धूप निकल आई। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से धूप का असर नहीं दिखा। श्रीदत्तगंज बाजार के व्यापारी मोहित कौशल, राहुल जायसवाल और विनय जायसवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। बारिश होने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश के बाद बाजार में फिर से चहल-पहल लौट आई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। किसान राजेश यादव और मुकेश वर्मा ने कहा कि यह बारिश धान की नर्सरी और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं गौरा चौराहा क्षेत्र के रतनपुर, झौव्वा, बेनीनगर, कुड़वा, मदरहवा, जमुवरिया, भोजपुर, मानपुर टिकुईया, त्रिलोकपुर, हज्जीडीह, चिवटिहवा, सुस्ता व धोबहा गांव व आसपास शनिवार की देर शाम 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई थी। किसान अशोक चौधरी ने बताया कि बूंदाबांदी से गन्ने और सब्जी की फसल को फायदा पहुंचा है।


जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर व आसपास क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। आंधी व बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले को ऑरेंज अलर्ट जोन में रखा गया है। मोबाइल पर मैसेज भेजकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है, ताकि आंधी-बारिश के दौरान कोई जनहानि न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें