बलरामपुर में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। खाद की किल्लत को लेकर आ रही शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना के छापों में खामियां मिलने पर दो उर्वरक की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही पांच दुकानदारों को नोटिस जारी हुआ है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीते दिन जिले में 22 दुकानों पर छापे मारे गए थे। इन दुकानों से खाद के 10 नमूने लिए गए हैं। साथ ही पांच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अतिरिक्त गैड़ास बुजुर्ग के समीर अहमद खाद भंडार व सहदेव खाद भंडार के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
उतरौला। बाढ़ के कारण खेतों में जलभराव होने के कारण नमी अभी भी बरकरार है। किसानों का कहना है कि इससे गेहूं की बुआई भी प्रभावित हो रही है। राम कुमार व लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि लाही, चना व सरसों की बोआई कर ही नहीं पाए, अब गेहूं की राह में भी मुश्किल आ रही है। संवाद