फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 18 खाद की दुकानों पर छापेमारी, आठ को नोटिस

Tue, 25 Jun 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। धान की रोपाई से पूर्व निजी दुकानों पर खाद-बीज की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को कृषि विभाग की तीन टीमों ने तीनों तहसीलों में 18 खाद-बीज की दुकानों पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। दुकान में स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज विवरण का भौतिक सत्यापन भी किया। अनियमितता मिलने आठ दुकानदारों को नोटिस दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की तरफ से निजी खाद-बीज की दुकानों की जांच के लिए तहसील स्तरीय तीन टीमें गठित की गई है। टीम में एक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसीलदार आदि को शामिल किया गया है। तीनों टीमों ने मंगलवार को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने अपनी टीम के साथ उतरौला क्षेत्र में कई दुकानों की जांच की। जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक व अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय ने तुलसीपुर क्षेत्र में छापेमारी की। तीनों टीमों ने 18 दुकानों पर छापेमारी करके जांच के लिए अलग-अलग उर्वरक के 10 नमूने एकत्र किए। इस दौरान स्टाॅक रजिस्टर व उर्वरक में अनियमितता मिलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें