फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलभराव से 50 हजार हेक्टेयर जमीन पर रबी की खेती प्रभावित होने की आशंका

Fri, 13 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें महंगाई पर रोक लगाने, किसानों और खेत मजदूरों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने समेत 16 सूत्रीय मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


जिला सचिव हाजी नब्बन खां ने कहा कि ग्राम सभा भीखमपुर में करीब 50 हजार हेक्टेयर जमीन पर पानी भरा हुआ है। इससे रबी की खेती प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जलभराव की तत्काल जांच कराने और पानी की निकासी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जलभराव का पानी शहरी क्षेत्रों के साथ ही चीनी मिल और एल्कोहल फैक्ट्री से आ रहा है।

इसके अलावा खेत मजदूरों का पलायन रोकने के लिए जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने, मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, निजी ईंट-भट्ठों पर सालभर काम देने और निजी कॉलेजों के शिक्षकों को 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की गई। साथ ही प्रत्येक परिवार को दो रुपये प्रति किलो की दर से 35 किलो राशन, आवास निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और 15 डिसमिल जमीन देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कल्लू सिंह चौहान, बरसाती, अनवर चौहान, शोभा देवी, विनोद कुमार चौहान, पितांबर देवपुरी चौहान और शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें