बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर पुलिस ने रासुका लगा दिया है। जेल में बंद आरोपी रेहान को कृत कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। आरोपी खुद को फर्जी रिपोर्टर भी बताया था।
मंगलवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। परिजनों तथा पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की संस्तुति डीएम कृष्णा करुणेश से की गई थी। डीएम ने आरोप पर रासुका लगाने का आदेश दिया। संबंधित आदेश की सूचना जेल में बंद आरोपी रेहान को उपलब्ध करा दी गई है।