फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर मुफ्ती की याद में कुरानख्वानी, शिक्षकों ने मांगी दुआ

Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी डिग्री कालेज में कुरानख्वानी में पारा पढ़ते छ
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर मुफ्ती एवं मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरआन अरबी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद मसीह अहमद कादरी की याद में बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में सामूहिक कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे कुरआन का पाठ कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। इसके बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने विशेष दुआ में शामिल होकर अल्लाह से मरहूम की मगफिरत तथा शोक संतप्त परिवार को सब्र अता करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छात्रों द्वारा सामूहिक कुरानख्वानी से हुई। पूरे परिसर में गमगीन माहौल रहा और सभी ने मौलाना कादरी की शैक्षिक एवं धार्मिक सेवाओं को श्रद्धापूर्वक याद किया। प्रभारी प्रधानाचार्य मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही ने कहा कि मौलाना मोहम्मद मसीह अहमद कादरी ने अपना संपूर्ण जीवन धार्मिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और समाज के मार्गदर्शन के लिए समर्पित कर दिया। कारी फरियाद हुसैन और कारी इकरार अहमद कादरी ने कहा कि मरहूम शहर मुफ्ती अत्यंत सरल, अनुशासनप्रिय और उच्च विचारों वाले शिक्षक थे। उन्होंने वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मौलाना नूर अहमद, मौलाना सब्बीर अहमद और हाजी शाहिद महमूद ने कहा कि मौलाना मसीह अहमद कादरी ने समाज को अनेक योग्य आलिम, धार्मिक शिक्षक और मार्गदर्शक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें