फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया। उपलब्ध सभी वेंटीलेटर का प्रयोग व आईसीयू का संचालन शीघ्र शुरू कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। इस दौरान मरीजों से भी हाल चाल पूछकर सुविधाओं व संसाधनों की पड़ताल की।
विज्ञापन

शनिवार शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण करते हुए वार्ड में आने वाले मरीजों व इमरजेंसी सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कोल्ड चेन व टीकाकरण कक्ष में वैक्सीन आदि को सही ढंग से रखे जाने का निर्देश प्रभारी को दिया।
पैथालॉजी का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की जांच करने वाले ट्रयूनॉट मशीन के बारे में पूछताछ की। आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीज परवेज आलम, इस्लाम, गौस मोहम्मद व सुमित्रा का हाल चाल लेते हुए उन्हें मिलने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बंद पड़ी बर्न यूनिट का भी निरीक्षण किया और इसे वैकल्पिक रूप से कोविड लेवल-2 हास्पिटल के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल में उपलब्ध वेंटीलेटर का प्रयोग एवं आईसीयू का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए। अस्पताल में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन नियमित रूप से किए जाने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारी को दिया। क्वालिटी मैनेजर रुचि पांडेय से सुविधाओं व संसाधन के बारे में पूछताछ करते हुए चेकलिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान एक महिला ने गौरा थाने से संबंधित मामले में स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की। उन्होंने सीओ सिटी राधा रमण सिंह को पीड़िता का प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। इस बीच सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनके वाजपेयी, पैथॉलाजिस्ट डॉ. एपी मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एके दीक्षित व डॉ. गिरधर चौहान सहित सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
दवा खरीद व निर्माण कार्यों में अनियमितता के संबंध में बताया कि इस संबंध में बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती व सिद्धार्थनगर सहित अन्य जनपदों में एसआईटी जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब दो वर्षों से सीएमएस की तैनाती नहीं है। सीएमओ ही यहां के सीएमएस का प्रभार संभाले हुए हैं। इससे तमाम दिक्कते आती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही यहां सीएमएस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें