फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में इलाज करता मिला झोलाछाप, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर के रमवापुर में अवैध तरीके से संचालित एक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार की रात सील कर दिया। अनियमितता मिलने पर दो और निजी पैथोलॉजी संचालकों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुलसीपुर क्षेत्र में छापा मारा। नोडल अधिकारी डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने बताया कि तुलसीपुर सीएचसी क्षेत्र के रमवापुर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में संजीत सरकार झोलाछाप एलोपैथिक प्रैक्टिस करता मिला। कोई वैध डिग्री व अभिलेख न मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
इसके अलावा तुलसीपुर रोड स्थित जनता अल्ट्रासाउंड व इटवा चौराहा स्थित ओम डायग्नोस्टिक सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां पर फार्मा एफ रजिस्टर एवं मरीजों के बैठने की व्यवस्था नहीं मिली। अस्पताल में तैनात चिकित्सक के प्रमाणपत्र, मशीन पेपर अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा करने का निर्देश दिया गया है। प्यारी बिटिया पोर्टल के तहत निर्गत कंट्रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें