फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में क्यूआर कोड करेंगे घायलों की मदद

विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से जारी किया गया कोड।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क हादसों के घायलों के लिए अस्पताल व थाने की राह आसान करने की पहल की गई है। जिले में 19 ब्लैक स्पॉट सहित 55 सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए गए हैं। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करते ही घायलों को अस्पताल व थाने का पता चल जाएगा। साथ ही जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में चिह्नित 19 ब्लैक स्पॉट पर अलर्ट, रोड मार्किंग, साइनेज व क्रैश बैरियर के जरिये हादसों को रोकने की पहल की जा रही है। जागरूकता अभियान, गोल्डन ऑवर में चिकित्सा, वाहन सत्यापन व सुरक्षा समितियां भी भूमिका निभा रही हैं। जनपद में 19 ब्लैक स्पॉट फुलवरिया बाईपास चौराहा, वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज, ग्राम धुसाह, सेखुइया तिराहा, कल्लाभट्ठा राष्ट्रीय राजमार्ग-730, लौकहवा डिप तुलसीपुर रोड, बहादुरापुर रेलवे क्राॅसिंग गोंडा रोड, शंकरपुरकला, भरिया जंगल उतरौला रोड, बेलहा मोड़ तुलसीपुर रोड, हरिहरगंज तिराहा, चकवा चौकी, श्रीदत्तगंज चौराहा, चुंगीनाका नहरबालागंज, कांदभारी, कटिया चौराहा, गालिबपुर व पिपरी मोड़ पर सुरक्षा कार्य के साथ क्यूआर कोड भी चस्पा किए गए हैं। जिले में कुल 55 सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा कराए गए हैं।
क्यूआर कोड से मिलेगी मदद
सड़क हादसों वाले स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा करा दिए गए हैं। हादसे के दौरान घायलों को क्यूआर कोड स्कैन करते ही अस्पताल, एंबुलेंस सेवा, डॉक्टर, थाने, फायर सर्विस, आपदा कंट्रोल रूम सहित संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बृजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें