फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 48 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई खरीद, पहले दिन नहीं हुई बोहनी

विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति का निरीक्षण करते जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रबी फसल गेहूं की खरीदारी के लिए सोमवार को क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। गेहूं खरीदने के लिए जिले में 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर तौल की बोहनी नहीं हुई। 10 अप्रैल के बाद से किसानों के आने की संभावना अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में खाद्य विभाग ने तीन व भारतीय खाद्य निगम से एक क्रय केंद्र बनाया है। केंद्र पर गेहूं खरीद के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर टंगे हुए थे। बोरा, कांटा, मशीन व अन्य उपकरण रखे हुए थे। केंद्र पर पहले दिन किसान नहीं पहुंचे। केंद्र प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि अभी कुछ क्षेत्रों में गेहूं की कटाई नहीं शुरू हुई है। 10 अप्रैल के बाद ही किसानों के आने की उम्मीद है। इसी तरह श्रीदत्तगंज व तुलसीपुर क्रय केंद्र पर भी किसान नहीं पहुंचे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने भगवतीगंज स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को किसानों के पेयजल व बैठने की व्यवस्था कराने की बात कही। पंजीकृत किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तौल कराई जाए। कहा कि 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की उपलब्धता वाले किसानों के घर से खरीदारी किया जाए। ताकि किसानों को मोबाइल क्रय केंद्रों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें