बलरामपुर। सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि लोगों को लाभ मिल सके। जानकारी के अभाव में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ये बातें बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार ने गुरुवार को सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पानी संस्थान की तरफ से 50 गांवों में जागरूकता वैन चलाई जाएगी। जागरूकता वैन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
महिला कल्याण अधिकारी रागिनी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिला समन्वयक राधिका ने विधवा पेंशन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पानी संस्थान के राजीव मिश्र ने किया। इस अवसर पर बलराम, रीता, रीमा व अंजली आदि मौजूद रहीं।