फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लेखपालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मांगों के समर्थन में लेखपालों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वीर विनय चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। बाइक रैली निकालकर लेखपालों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों में भी बाइक रैली निकालकर आंदोलन किया गया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष वशिष्ठ मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश, सदर तहसील मंत्री मुस्ताक अहमद, रमेश सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, श्याम बिहारी, रंजन गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, दुष्यंत श्रीवास्तव व ज्ञान बाबू पांडेय आदि ने कहा कि पेग्रड व पदनाम सहित तमाम मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को बाइक रैली निकालकर विरोध जताया गया। धरने को संबोधित कर सभी लेखपालों ने बस्ता जमा करने वाले गांवों में नए लेखपालों की तैनाती किए जाने व अन्य मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई। धरना प्रदर्शन के माध्यम से लेखपालों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन

उतरौला व तुलसीपुर तहसीलों में भी बाइक रैलियां निकालकर विरोध जताया गया। तहसील परिसरों में लामबंद होकर लेखपालों ने जनसभा की और जनसभा के माध्यम से सभी मांगों को पूरा करने के लिए रखा गया। इस अवसर पर जिले भर के लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें