फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूरनपुर-कमदा मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। पूरनपुर से कमदा गांव के बीच करीब एक किलोमीटर जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि भुजेहरा, गंजडी, पूरनपुर, नरायनपुर, खैरहनिया, टेढ़ीप्रास, कमदा समेत कई गांव के लोग दो वर्ष से मांग कर रहे हैं। सांसद, विधायक और विभागीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण केशव प्रसाद, सुनील कुमार, छोटकऊ, बृजेश, अरुण कुमार, प्रदीप, राकेश, संतोष और सुरेश ने कहा कि भुजेहरा चौराहे से पूरनपुर तथा हर्रैया पांडेयपुरवा से कमदा के आगे तक पीएम सड़क बनी है, बीच का हिस्सा पूरी तरह जर्जर है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन












-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें