फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होटल के छज्जे पर छिपा मिला संदिग्ध, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के मोहल्ला यतीमखाना में रविवार रात करीब दो बजे एक होटल की तीसरी मंजिल के छज्जे पर संदिग्ध युवक छिपा पाया गया। मोहल्ले के लोगों ने युवक को छज्जे से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। वार्ड सभासद कुमेर अंसारी ने बताया कि युवक कई घरों की छत से होकर एक निजी होटल की तीसरी मंजिल के छज्जे तक पहुंच गया। होटल के लोगों को जब आहट मिली तो तलाश के लिए छत पर गए और छज्जे पर बैठे युवक को देखा। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को छज्जे से नीचे उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें