फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ जामकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साथी अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिसिया कार्यशैली से नाराज वकील शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। तहसील गेट के सामने बौद्ध परिपथ जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए वकीलों ने सोमवार को सभी मार्गों पर चक्का जाम करने तथा बाजार बंद कराने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि छह जुलाई को दबंगों ने अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के साथ मारपीट की थी।
इस मामले में ध्रुव सिंह व शुभांकर सिंह के खिलाफ उसी दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन वकीलों को दिया था। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को बार संघ भवन में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, युवा बार संघ अध्यक्ष दुर्गेंद्र पाठक, महामंत्री देवेश मणि पांडेय, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष राम गोपाल पांडेय, सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री कमलेश्वर सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील गेट पर बौद्ध परिपथ जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जिला बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर एवं उतरौला मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। साथ ही साथ बाजार भी बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें