फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबरेज आलम के हत्यारों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तबरेज आलम के हत्यारों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड में तबरेज आलम की हत्या के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिला महासचिव मो. इकबाल जावेद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में धार्मिक कट्टरपंथियों एवं उन्मादियों ने तबरेज आलम की निर्मम हत्या कर सनसनी मचा दी। इस हत्या से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि इस जघन्य हत्या में शामिल हत्यारों को कठोर सजा देने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन सौंपते समय शफीउल्ला खां, राज कुमार यादव, रोहित यादव, अखलाक खान, सलमान खान व साजिम अली सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें