फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो अपराधियों की जब्त की 2.26 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के आदेश पर पुलिस ने दो अपराधियों की 2.26 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त की है। उतरौला व देहात कोतवाली में मुनादी कराकर जब्ती की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि देहात कोतवाली की पुलिस ने सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ उतरौला आरआर सिंह व प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली आरएस यादव की मौजूदगी में अड़ारपाकड़ निवासी गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी चित्रसेन प्रसाद शुक्ला उर्फ मालिक की कुर्की कराकर एक करोड़ 95 लाख 37 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
रछौड़ा व कोतवाली नगर के धर्मपुर गांव में भी मालिक की संपत्ति को जब्त किया गया है। मालिक की कार भी जब्त की गई है। उतरौला कोतवाली में गैंगेस्टर के अपराधी बढ़या पकड़ी निवासी अहमद सई उर्फ मोहम्मद सई की पत्नी के नाम से 31 लाख रुपये की संपत्ति और जब्त की गई है।
विज्ञापन

सई की पत्नी हबीबुन्निशा के नाम से 840 वर्ग फुट व 1680 वर्ग फुट की 31 लाख रुपये की जमीन मुनादी कराकर कुर्क की गई है। कार्रवाई के दौरान उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ आरआर सिंह व प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय की मौजूदगी में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें