दुबई से आया पैसा... संपत्तियों में किया निवेश
ईडी की पड़ताल में सामने आया है कि छांगुर और नवीन रोहरा ने दुबई की यूनाइटेड मरीन एफजेडई कंपनी के बैंक अकाउंट का सहारा लिया। वहां से संदिग्ध स्रोतों से पैसा जुटाया गया। करीब 21.08 करोड़ रुपये भारत लाए गए। यह रकम नवीन रोहरा के एनआरई/एनआरओ खातों में भेजी गई। इसके बाद यही धनराशि उतराौला में कई संपत्तियां खरीदने में लगाई गई। सभी संपत्तियां नवीन रोहरा की पत्नी नीतू रोहरा के नाम पर दर्ज की गईं।