फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर निकाला जुलूस

Sun, 02 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। बलरामपुर में ही मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग तेज होती जा रही है। रविवार को सादुल्लाहनगर बाजार में युवा मांगें विश्वविद्यालय, हमें चाहिए विश्वविद्यालय... का नारा लगाते हुए युवाओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बाद में हुई बैठक में समाजसेवी सर्वेश सिंह ने कहा कि जिले में साक्षरता दर काफी कम है। ऐसे में यहां के युवा आगे नहीं बढ़ पाते हैं। संसाधनों की कमी तरक्की की राह में बाधा बनती है।

ऐसे में मां पाटेश्वरी के नाम से बन रहा राजकीय विश्वविद्यालय बलरामपुर में बनना आवश्यक है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर सुजीत शर्मा, रमेश तिवारी, आदर्श श्रीवास्तव व राधे श्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, उतरौला बाजार में भी जुलूस निकाला गया। गैसड़ी के भोजपुर संतरी में चलाए गए अभियान में प्रधान इम्तियाज खां, अनूपपाल सिंह, हसन मोहम्मद, डीपी भारती आदि ने हिस्सा लिया। शारदा पब्लिक स्कूल में हुए आयोजन में शिक्षकों व छात्रों ने विश्वविद्यालय की बलरामपुर में स्थापना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुुलाकात की। उन्होंने जिले के पिछड़ेपन को देखते हुए बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। कहा कि यहां पर विवि बनने से मंडल के चारों जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें