फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य सुधार में बलरामपुर नंबर वन

Sun, 02 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्भवती व नवजात की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जारी हुई रैंकिंग में देवीपाटन मंडल में बलरामपुर सबसे आगे रहा है। एक अप्रैल को जारी हुई प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरसीएच) इंडीकेटर की ताजा रैंकिंग में बलरामपुर जिले को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


गर्भवती के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, संपूर्ण एएनसी जांच व फैमिली प्लानिंग समेत आठ क्षेत्रों में हुई प्रगति के आधार पर बनी इस रैंकिंग में गोंडा जिला मंडल में सबसे फिसड्डी रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती व नवजात को दी जाने वाली सुविधाओं की मॉनीटरिंग के लिए आरसीएच पोर्टल बनाया गया है।

इसमें गर्भवती का पंजीकरण, गर्भावस्था में उसकी पहली जांच (एएनसी), हाई रिस्क वाली गर्भवती (एचआरपी) की संख्या, नवजात का पंजीकरण, कंप्लीट एएनसी, अस्पताल में होने वाले डिलीवरी (संस्थागत प्रसव), जिले में हुए कुल प्रसव व जच्चा-बच्चा का संपूर्ण टीकाकरण से जुड़ी जानकारी अपडेट की जाती है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने पर एक अप्रैल को जारी हुई आरसीएच की रैंकिंग में आठों क्षेत्रों में कुल 78 प्रतिशत अंक के साथ बलरामपुर यूपी के टॉपटेन जिलों में शामिल है।
इनसेट
देवीपाटन मंडल में जिलों की रैंकिंग-
बलरामपुर (78.50 प्रतिशत) - पहला
बहराइच (78.20 प्रतिशत) - दूसरा
श्रावस्ती (69 प्रतिशत) - तीसरा
गोंडा (68 प्रतिशत) - चौथा

मिलेगी पांच प्रतिशत प्रोत्साहन राशि
एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी बताते हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष में आरसीएच के इंडीकेटर में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस उपलब्धि के आधार पर हमारा जिला प्रदेश के टॉप टेन जिलों में है। इस प्रगति के लिए राज्य सरकार को इस वर्ष केंद्र सरकार से मिलने वाले एनएचएम के बजट में पांच प्रतिशत प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
आरसीएच के आठों इंडीकेटर्स को बेहतर बनाने में चिकित्सक से लेकर आशा तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि में सभी की भागीदारी अहम रही है। हमारा प्रयास है कि जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्रों पर और बेहतर सुविधाएं दी जा सके।
विज्ञापन

-डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें