फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा, जिसमें समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष वीएन उपाध्याय व जिला मंत्री सुजीत कुमार मेहता की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्ग को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने, राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों के रोके गए तथा समाप्त किए गए महंगाई व अन्य महंगाई भत्ते बहाल करने, रिक्त पदों पर अभियान चलाकर नियुक्ति करने, पदोन्नति की समस्या का समाधान करने की मांग की गई। इस मौके पर संतोष कुमार साहनी, ज्ञानचंद्र यादव, सतीश कुमार, आलोक पांडेय, विकास कुमार, शिव कुमार सोनी, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें