फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं का हो जल्द निपटारा

Sun, 11 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में एसपी केशव कुमार ने उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिले के अपराध नियंत्रण में पुलिस कर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो लोग सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी भी हमारे अंग हैं, इसलिए अपराध नियंत्रण में आगे भी पुलिस को सहयोग करते रहें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व प्रधान लिपिक को निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनर्स को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कोई समस्या आती है तो त्वरित निस्तारण होना चाहिए। बैठक में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित तमाम सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें