फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: नदी में नहाने के दौरान डूबने से प्रियांशु की मौत, घटना से परिजनों का बुरा हाल, पसरा मातम

Tue, 14 Nov 2023 07:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़

सार

प्रियांशु अपने घर से छठ घाट सफाई करने के नाम पर निकला था परंतु आधे घंटे बाद उसके पिता के पास दोस्तों के द्वारा डूबने की सूचना आई।
विज्ञापन
नदी में नहाने के दौरान डूबने से प्रियांशु की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक एक निवासी पंकज गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र अपने चार मित्रों के साथ कन्हर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान डूबने लगा जिसे उसके अन्य दोस्तों के द्वारा बचाने का प्रयास किया गया परंतु दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे जिससे उनके बचाने का प्रयास असफल रहा और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोताखोरों की टीम पहुंची जिनके द्वारा शव को निकला जा सका।

विज्ञापन

प्रियांशु अपने घर से छठ घाट सफाई करने के नाम पर निकला था परंतु आधे घंटे बाद उसके पिता के पास दोस्तों के द्वारा डूबने की सूचना आई। इकलौते पुत्र के नदी में डूब जाने की सूचना पर बेसुध हुए पिता पंकज गुप्ता घंटों तक अपने पुत्र को पानी में खोजते रहे परंतु पानी की गहराई इतनी थी कि पिता का प्रयास असफल रहा। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें