फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद फिर से होगा निजी बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आठ साल से बंद पड़े कई मार्गों पर निजी बसों का संचालन कराने की कवायद शुरू की गई है। एआरटीओ अरविंद यादव ने इसके लिए निजी बस संचालकों को राजी कर लिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन की तरफ से शिकायत की गई थी कि बलरामपुर से इटवा, कोयलाबास व तुलसीपुर से इटवा मार्गों पर निजी टैक्सियों का अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा है। निजी टैक्सियों के संचालन होने से बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एसोसिएशन की सुनवाई न होने पर आठ साल पहले मालिकों ने इन सभी मार्गों पर बसों का संचालन बंद करा दिया था। बसों का संचालन बंद होने से इन क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वाहन स्वामियों से वार्ता की गई।
विज्ञापन

वार्ता सफल होने पर बसों का संचालन पांच मार्च से शुरू होगा। अवैध तरीके से चल रहे टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत चेकिंग अभियान चलाकर तुलसीपुर थाने में एक वाहन को सीज करा दिया गया है। जरवा कोतवाली में भी एक वाहन सीज हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार खां आदि ने एआरटीओ के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें