फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उच्च प्राथमिक स्कूल धुसाह की प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों व अभिभावकों द्वारा की गई शिकायत के मामले में डीएम के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसाह की प्रधानाध्यापक शबीहा बानो को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने पुलिस को पत्र भेजकर बच्चों द्वारा 1098 पर की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसाह के बच्चों व अभिभावकों ने 19 दिसंबर को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार से मुलाकात की थी। उन्हें बताया था कि प्रधानाध्यापक शबीहा बानो के पति स्कूल आते हैं और छात्राओं से अभद्रता करते हैं। बच्चों की पिटाई भी कर देते हैं।
देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, बीएसए कल्पना देवी व एक बीईओ की जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई थी। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक शबीहा बानो को वित्तीय कार्यभार से हटाते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी सेखुईकला से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही बच्चों द्वारा 1098 पर की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट मांगने के लिए पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है। पुलिस की जांच रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें