बलरामपुर। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के दतलूपुर गांव में फैजान क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। जमुनेपुर क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
पांच दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जमुनेपुर क्रिकेट क्लब व देवरिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जमुनेपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में पांच विकट खोकर 82 रन बनाए। जबकि देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में सात विकट खोकर 64 रन ही बना पाई। जमुनेपुर क्रिकेट क्लब ने 18 रन से मैच जीत लिया।
अजीत मिश्र ने तीन विकेट लेकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जमुनेपुर टीम के कप्तान शुभम मिश्र ने 38 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर फैजान खान, रिंकू तिवारी, रशीद पाशा, सईद अहमद, आकाश तिवारी, भोला रायनी, रामतेज साहू व अजय भारती मौजूद रहे।