फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समाज के लिए प्रेरणादायी है प्रधानमंत्री का संबोधन

Sun, 30 Jul 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के केरावगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते सदर विधायक पल्टूरा
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा की तरफ से रविवार को सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यकर्ताओं ने टीवी व रेडियो पर पूरी तन्मयता के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के श्रीदत्तगंज मंडल में शक्ति केंद्र केरावगढ़ के बूथ संख्या 302 पर सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। टीवी पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। सदर विधायक ने कहा कि मन की बात के जरिए प्रधानमंत्री देश की जनता से सीधे रूबरू होते हैं। उनके संबोधन में देशवासियों के लिए तमाम संदेश एवं प्रेरणादायक बातें होती हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी होता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ऊदल सिंह, ग्राम प्रधान मझारी अनुराग सिंह, मंडल महामंत्री प्रभात सिंह, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन रन्नू सिंह एवं बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। इसी तरह तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने शिवपुरा मंडल एवं उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला नगर मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह तुलसीपुर मंडल के लौकहवा बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण टीवी पर देखा। इस अवसर पर तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें