बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव को किया जा रहा सम्मानित।
बलरामपुर। मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वीर विनय चौराहे पर स्वर्गीय कल्लू आजाद अंजुमन गुलस्ताने रसूल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा कि यह जिला हमेशा धार्मिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देता रहा है। यहां पर सभी त्योहार दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ यातायात ज्योतिश्री, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर व नगर कोतवाल विमलेश सिंह को स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।