फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पॉश मशीनों से 44 केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ई-पॉश मशीनों से जिले के 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसान के साथ परिवार के एक सदस्य का भी इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ई-पॉश मशीनों से गेहूं की खरीद की जाएगी। पांच क्रय एजेंसियां एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद करेंगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सफाई शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत 2021-22 में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए डीएम श्रुति ने जिले में 44 क्रय केंद्रों का संचालन करने की अनुमति प्रदान कर दी है। मंडी समिति, खाद्य विभाग, यूपीएसएस, एफसीआई व पीसीएफ को क्रय केंद्रों का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पहली क्रय केंद्र स्थापित किया जाएगा। खाद्य विभाग की तरफ से नौ, यूपीएसएस की तरफ से 17, पीसीएफ की तरफ से 16, एफसीआई व मंडी समिति की तरफ से एक-एक गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे।
सभी क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीदारी की जाएगी। शासन स्तर से अभी तक गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। गत वर्ष 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की गई थी। शासन ने 50 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बार 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। एक मार्च से किसानों का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। किसान के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी आधार नंबर के साथ अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा।
विज्ञापन

इस बार जिले के सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉश मशीनों से गेहूं खरीदा जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसान के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी उसकी गैर मौजूदगी में क्रय केंद्र के ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर अपना गेहूं बेच सकेगा। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने ई-पॉश मशीनों के जरिए गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों और तीनों तहसीलों में क्रय केंद्र खोलने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें