फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ पहाड़ी नालों के सिल्ट सफाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात शुरू होने से पहले सिंचाई विभाग ने जिले के नौ नालों में सिल्ट सफाई की तैयारी शुरू कर दी है। नालों की सफाई होने से बरसात के दिनों में पानी का बहाव बेहतर होगा। इससे नालों में आने वाले उफान को रोका जा सकेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नालों की सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ के दिनों में पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से कई गांव प्रभावित होते हैं। हालांकि यह बाढ़ दो-तीन दिन ही रहती है, लेकिन बाढ़ के साथ आने वाले बालू व मिट्टी से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। तमाम गांवों की सड़कें कटकर तबाह हो जाती हैं। बाढ़ की इस तबाही को रोकने के लिए नालों की सफाई का काम बरसात से पहले पूरा कराने की तैयारी विभाग ने कर ली है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि बरगदहवा, रमनगरा व सुतैया नाले की सफाई कराई जानी है। इसके अलावा सेमरहवा, बरूनी, कटहा व चकइया नाले में सिल्ट सफाई होनी है। इसी तरह सिरिया नाले के विभिन्न स्थानों की सफाई होगी। नालों की सफाई होने के बाद बरसात के दिनों में पहाड़ी नालों में आने वाले बाढ़ के तेज बहाव को रोका जा सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें