फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 34250 छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे 9 वीं 11 वीं के 34250 छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही अब उनके कौशल का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास मिशन से कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई के साथ ही ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए कौशल विकास मिशन के तहत अब एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिले में माध्यमिक शिक्षा के कुल 53 इंटर कॉलेज है। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी दसवीं तक की पढ़ाई शुरू हो गई है।
यहां पर 9 वीं में कुल 21 हजार 741 व 11 वीं में 12 हजार 509 छात्र पंजीकृत है। इन छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही रोजगार परक शिक्षा देने की तैयारी है। कौशल विकास मिशन ने इन छात्रों को कंप्यूटर कोर्स का पूरा ज्ञान कराने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हेें कंप्यूटर के प्रारम्भिक कोर्स के बारे में पूरी जानकारी हो सके। इसके अतिरिक्त छात्राओं को ब्यूटीशियन व सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गैसड़ी, इटईरामपुर के राजकीय इंका व तुलसीपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में इसे शुरू किया है। यहां पर वर्तमान में 380 को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
छात्रों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर शुरू किए गए इस प्रयास के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इससे युवाओं की प्रतिभा का विकास होगा। उनमें शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही अन्य कार्यों के प्रति विश्वास बढ़ेगा। साथ ही हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोजगारपरक शिक्षा से भी लाभान्वित होंगे। ऐसे में उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें