फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1670 करोड़ की निर्माण परियोजनाओं की जांच की तैयारी

विज्ञापन
बलरामपुर के सिसई जाने वाली नवनिर्मित सड़क को हाथ से उजाड़ते ग्रामीण ।-स्रोत। वायरल वीडियो
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल में सड़क, पुल और सरकारी भवनों के निर्माण में गोलमाल की शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त ने देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले के साथ ही चारों जिलों में हुए निर्माण कार्य का डाटा तैयार किया है। मंडल के जिलों में 1670 करोड़ 73 लाख 97 हजार रुपये से अलग-अलग कार्य कराए गए हैं। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने संयुक्त विकास आयुक्त को लोक निर्माण से पूरी रिपोर्ट जुटाने का निर्देश दिया है, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल में 64 सड़कों के नवनिर्माण के लिए 76 करोड़ 05 लाख 88 हजार रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को मिल चुका है। इससे कराए गए कई कार्यों की शिकायतें शासन व आयुक्त को मिली हैं। इसी तरह सड़क के चौड़ीकरण की 27 परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक 860 करोड़ 38 लाख 31 हजार रुपये के कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही 675 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 259 करोड़ 94 लाख 56 हजार रुपये, मरम्मत के दायरे में शामिल 1050 सड़कों के लिए 361 करोड़ 45 लाख 20 हजार का बजट मिला था। वहीं मंडल में 58 पुलों के निर्माण के लिए 89.12 करोड़ 14 हजार रुपये तथा 19 भवनों के निर्माण के लिए 1.62 करोड़ 88 हजार रुपये आवंटित हुए हैं। 987 सड़कों की पैच मरम्मत के लिए 22.15 करोड़ रुपये का बजट शासन ने दिया था। शिकायत है कि पैच मरम्मत का कार्य नाम मात्र ही कराया गया है। अयुक्त के स्तर से शुरु कराई गई जांच से विभाग में खलबली मची है। जांच की आहट से ही जिले की कुछ सड़कों को रातोंरात ठीक कराने का खेल भी शुरू हो गया है।
विवादों से घिरे एक्सईएन हटाए गए
देवीपाटन मंडल में सड़क निर्माण के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में सीएम की सख्ती पर कार्रवाई हुई है। प्रदेश शासन ने गोंडा लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई को टेंडर घोटाले की जांच में निर्णायक कदम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि अब जांच का दायरा और बढ़ेगा। लोक निर्माण विभाग अनुभाग-8 से विशेष सचिव अमित आसेरी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिशासी अभियंता बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल मुख्यालय में योगदान दें। देवीपाटन मंडल के जिलों में सड़क निर्माण से जुड़े टेंडरों में एक ही समूह से जुड़े ठेकेदारों को लगातार काम मिलने और तकनीकी शर्तों में कथित बदलाव जैसे मामलों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इन शिकायतों में एक चर्चित ठेकेदार की भूमिका बार-बार सामने आ रही है, जिसकी मंडल के कई जिलों में गहरी पैठ बताई जा रही है। माना जा रहा है कि अब जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें