फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फजले रहमा कॉन्फ्रेंस में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

Tue, 27 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर में आयोजित फजले रहमा कांफ्रेंस में तकरीर करते उलेमा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बलुहा मोहल्ला स्थित कालिया मस्जिद के पास रहमानी नौजवान कमेटी की ओर से आयोजित फजले रहमा कॉन्फ्रेंस का समापन मंगलवार देर रात सामूहिक दुआ के साथ हुआ। उलेमाओं ने सरकार फजले रहमा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सरकार फजले रहमा के कुल शरीफ से हुई। रात करीब नौ बजे हाफिज व कारी तस्लीम ने कुरान पाक की तिलावत की। प्रतापगढ़ से आए मौलाना आसिफ रजा सैफी ने कहा कि सरकार फजले रहमा की जिंदगी दीन की खिदमत, इंसानियत की भलाई और समाज की रहनुमाई की मिसाल है। जरूरतमंदों की मदद और आपसी सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

इसके बाद सिद्धार्थनगर के शायरे इस्लाम मौलाना मोहम्मद अली फैजी और उन्नाव के गुलाम नूरे मुजस्सम ने नातिया कलाम पेश किया।

मुख्य अतिथि गंज मुरादाबाद शरीफ आस्ताने के गद्दीनशीन साहिबे सज्जादा हुजूर मारूफ मियां, पीरजादे शकेब उर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, सूफी मियां, शहर मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही, सैय्यद अहमद उल्ला, कारी इकरार अहमद बरकाती, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी फरियाद हुसैन, कारी अब्दुल नईम, मौलाना कासिम अख्तर और मुख्तार समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें