फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इबादत कर अल्लाह से मांगें गुनाहों की माफी

Fri, 14 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब के दामाद और इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा हजरत मौला अली की यौमे शहादत के मौके पर 21वीं रमजान को मोहल्ला यतीमखाना में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल रोजेदारों ने समाज में अमन-चैन व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन



आयोजक एवं अहले बैत-ए-अतहार फाउंडेशन के सदर सैयद मोहम्मद बिन जावेद ने बताया कि मुकद्दस महीना रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा चल रहा है। रमजान के इस आखिरी अशरे में इबादत करने, पांचों वक्त की नमाज पढ़ने और सदका व जकात देने में कोताही न करें। अल्लाह से अपने और परिवार के सदस्यों की ओर से किए गए गुनाहों की माफी मांगें।


रमजान में रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक और पुण्य का काम है। आर्थिक रूप से संपन्न लोग ज्यादा से ज्यादा सदका और जकात निकालकर गरीबों की मदद करें। इफ्तार पार्टी के आयोजन में सैय्यद महमूद, नफीस, राशिद अंसारी, सज्जन अंसारी, आजाद, तैय्यब हुसैनी, सहजादे, रिजवान व सब्बन का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें