गैसड़ी। गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा का 35वां प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता गुलाब चंद भारती व श्रीराम भारती ने कहा कि अगला नारी उत्कर्ष समारोह झांसी, बरेली और वाराणसी के साथ बलरामपुर में आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गोरखपुर से आए विशिष्ट अतिथि नंद किशोर गुप्ता, भवानी प्रसाद, नानक चंद अग्रवाल, बालेश्वर, अंगद, अजय चौधरी, हेमंत, खेमराज, नवल किशोर चौरसिया, सीमा सोनी, केसरी देवी आदि मौजूद रहीं।
मां तुलसी की हुई आरती : तुलसीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तुलसीपुर में बृहस्पतिवार को तुलसी पूजन किया गया। इस दौरान मां तुलसी की आरती, पूजन व परिक्रमा के साथ मंगल गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। (संवाद)