बलरामपुर। ग्राम पंचायत मंगराकोहल के प्रधान संजय सिंह ग्रामसभा के मजरे इलायची नगर की यतीम लड़की बेटी हसीना के लिए वह कर दिखाया जो आज के समय में कम ही देखने को मिलता है।
पूरी तरह से बेसहारा हसीना का हाथ ग्राम प्रधान ने खुद पीला कराया। प्रधान के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल हुए। हसीना की शादी ग्राम रामनगर निवासी जाकिर अली के साथ धूमधाम से संपन्न हुई।
इस अवसर पर ललिया थानाध्यक्ष जयदीप दूबे, जनमेजय सिंह, हाजी रहमुल्लाह खान, कमर आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।