फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नी, सरिता व सुधाकर चलाएंगे गांव की सरकार

विज्ञापन
फोटो-6-मुन्नी देवी, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रुपनगर - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उपचुनाव के वोटों की शुक्रवार को गिनती हुई। तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती पूरी कराई गई। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रुप नगर में मुन्नी देवी, हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिंडुलीकला में सरिता यादव व रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाफरपुर में सुधाकर सिंह उपचुनाव जीतकर अपने गांव की सरकार चलाएंगे। विजयी उम्मीदवारों ने प्रमाण पत्र लेने के बाद गांव के विकास पर फोकस करने का मूलमंत्र बताया।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रुपनगर ग्राम पंचायत के उप चुनाव के वोटों की गिनती का काम सबसे पहले पूरा हो गया। यहां मुन्नी देवी व रीना यादव ने उप चुनाव लड़ा था। मुन्नी देवी को 503 व रीना यादव को 434 वोट मिले। यहां 11 मत अवैध पाए गए। मुन्नी देवी ने 69 मतों से अपनी जीत दर्ज की। आरओ/जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा और बीडीओ तुलसीपुर संजय कुुमार श्रीवास्तव ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
हरैया सतघरवा ब्लॉक के आरओ/जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि हिंडुलीकला ग्राम पंचायत के उप चुनाव में तीन उम्मीदवार रहे। काउंटिंग के बाद सरिता यादव को 647, सोनी मिश्रा को 556 और उमा मिश्रा को 18 वोट मिले। सरिता यादव ने 91 मतों से जीत दर्ज की। यहां कुल 1257 वोट डाले गए थे, जिसमें 33 वोट अवैध मिले।
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक के आरओ/एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जाफरपुर ग्राम पंचायत के उप चुनाव में चार उम्मीदवार रहे। काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह को 477, मुकुटधारी सिंह को 348, इंद्रजीत सिंह को 167 व राम आधार को चार वोट मिले। पूर्व प्रधान राम बिलास सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने 129 मतों से जीत दर्ज की। कुल 1008 वोट पड़े थे, जिसमें 12 वोट अवैध मिले। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के विकास पर कोई कोर-कसर न छोड़ने का दावा किया। संवाद
43 ग्राम पंचायत सदस्यों को मिला जीत का प्रमाणपत्र
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ एकल नामांकन वाले चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 43 ग्राम पंचायत सदस्यों को भी जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें