फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 गांवों में चार दिनों तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के 141 गांवों में चार दिनों तक आंशिक रूप से बिजली बाधित रहेगी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में क्रमवार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने सोमवार को विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि 132/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर से पोषित 11 केवी कैनाल पोषक से संबंधित सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमबीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर में 11 जुलाई की सुबह अचानक खराबी आ गई है, जिसे बदला जाना है। प्रक्रिया प्रगति पर है। सदर तहसील के खगईजोत, महादेव मिश्र, देवरावां, रामपुर बनघुसरा, देवरिया मुबारकपुर, रानीजोत, कटिया, चूल्हाभारी, रोवारी, मिर्जापुर, मधवाजोत, बांसेडीला, कोलवा, फत्तेजोत, मिश्रौलिया, आबर, कटराशंकरनगर, भीखमपुर, बिजलीपुर, सिसई, बेनीजोत व सोनार सहित 39 ग्राम पंचायतों के 141 मजरों में विद्युत आपूर्ति चार दिनों तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में क्षेत्रवार अलग-अलग समय में कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद पुन: रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति शुरु हो जाएगी। एक्सईएन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें