फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाइन शिफ्टिंग के लिए चार घंटे गुल रही बिजली

Tue, 01 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के झंझरा मोहल्ले में केबिल बदलते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरी क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत लाइन शिफ्टिंग, केबल बदलने और ब्रेकडाउन के कारण कई मोहल्लों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सिविल लाइन मोहल्ले में सड़क चौड़ीकरण के चलते जिला पंचायत चौराहा से ब्लॉक होते हुए स्टेडियम तक विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम कराया गया। इसके कारण पीपल तिराहा, सरयू नहर कॉलोनी, दीक्षित कॉलोनी, नीलकोठी और अचलापुर के आसपास सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रही। वहीं, पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र के झझरा मोहल्ले में 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज खोलकर पुराने केबल की जगह नया केबल लगाया गया। पहलवारा में ब्रेकडाउन के चलते भी बिजली प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने दिन-रात घंटों कटौती किए जाने पर नाराजगी जताई।

दो व तीन सितंबर को चार घंटे बंद रहेगी बिजली

गोंडा मार्ग पर बालपुर के पास निर्माणाधीन 33 केवी लाइन का शेष कार्य कराने के लिए दो और तीन सितंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि जमा योजना के तहत आरएनजी प्लांट को 1200 केवीए भार का विद्युत संयोजन देने के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान औद्योगिक संस्थान धर्मपुर, जिलाधिकारी आवास, पुलिस लाइन, जिला जज आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, फुलवरिया बाईपास और बहादुरापुरा कॉलोनी के आसपास आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें