फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उपकरणों की मरम्मत के लिए चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Fri, 07 Aug 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24- बलरामपुर ​स्थित विद्युत उपकेंद्र में उपकरणों की जांच करती टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर शहर में शुक्रवार को टेस्टिंग और मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन के समय बिजली कटौती होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही इलेक्ट्रिक, बिल्डिंग मैटेरियल और कंप्यूटर शॉप संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व सूचना के अनुसार विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग-आउटगोइंग पैनल, पावर ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों की जांच की गई। इंजीनियरों की टीम ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपकरणों की क्षमता और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया।

इस दौरान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर, एसएसबी नौवीं वाहिनी मुख्यालय, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, छोटा धुसाह, बड़ा धुसाह, विशुनापुर और खमौवा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा जिला मुख्यालय के तुलसीपार्क, पहलवारा, घासमंडी चौराहा, वीर विनय चौराहा से मुख्य बाजार, फर्राशखाना, तिकोनिया पार्क, सिविल लाइन, अचलापुर और पुरैनिया तालाब क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

उपभोक्ता रोहित पासवान, मंगलेश, रोहन, मिथलेश यादव और कमलेश ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से लगातार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण कई बार घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि लोकल फाल्ट और तकनीकी खराबियों को दूर करने के उद्देश्य से टेस्टिंग कार्य कराया गया है। जांच पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें