फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेड़ गिरने से चार घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 21 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सोमवार रात जिला मुख्यालय स्थित चीनी मिल के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर जाने से पूरबटोला बिजली उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों की बिजली करीब चार घंटे तक बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पूरबटोला विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी फीडर की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन पर एक पेड़ गिर गया है। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लगभग चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली बाधित रहने से पूरबटोला, खलवा, बड़ा पुल चौराहा, भंडारखाना, गदुरहवा, मेजर चौराहा और चूड़ी मार्केट सहित आसपास के कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरबटोला निवासी रागिनी तिवारी, सरोज मिश्र और कमला ने बताया कि रात में खाना बनाने के दौरान बिजली चली गई, जिससे मोबाइल की टॉर्च के सहारे भोजन तैयार करना पड़ा। वहीं अभिलेख और उमेश ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से रातभर असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, उतरौला, तुलसीपुर, रेहरा बाजार और हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी बारिश के दौरान लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ता करन, ज्ञानेश कुमार, लालचंद, नानबाबू और मोहित गुप्त का कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली की आवाजाही बढ़ गई है। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग तकनीकी खामियों का समय पर समाधान नहीं करता, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें