फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विभागीय लापरवाही के चलते 15 दिनों से बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से 15 दिनों से बिजली गुल है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया और समस्या निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण विजयराज, कृष्ण कुमार, पुजारी, अनिल कुमार, राम समुझ, संतोष कुमार व पवन कुमार आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भंगहाकला के मजरा भंगही में 15 दिनों से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण निष्प्रयोज्य हो रहे है।
जंगल से सटा होने के चलते जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए क्षेत्रीय जेई विकास चंद्र को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जेई विकास चंद ने बताया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए सूचना भेजी है। एसडीओ विमलेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर पहुंचाकर बदलवाया जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें