फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज धूप व उमस में बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल

Wed, 24 Jun 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-45-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा लेते युवा ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गर्मी का कहर जारी है। पारा 40 के पार पहुंचने से लोगों झुलस रहे हैं। तेज धूप व उमस के बीच लोग बेहाल है। गर्मी में बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन भर बिजली की आवाजाही व ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

हैं।
जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। गर्मी के बीच जिला मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ गई है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा, चिकनी, सिविल लाइन, तुलसीपार्क, नईबस्ती, पहलवारा, गोविंदबाग व आनंदबाग में दिन भर बिजली की आवाजाही होती रही। करीब 15 बार ट्रिपिंग की समस्या देखने को मिली। नगर के अफरोज, घनश्याम, राहुल व मदनलाल ने बताया कि गर्मी के बीच बिजली कटने से बहुत परेशानी होती है। बाहर धूप व कमरे में पंखा-कूलर बंद होने से बहुत परेशानी होती है। तुलसीपुर व उतरौला नगर में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। उतरौला में बिजली कटौती को लेकर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। तुलसीपुर के मनोज अग्रहरि, राहुल व कमलेश ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ी है। दिन व रात में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें