फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर के 380 गांवों में बिजली संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रविवार की दोपहर में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी सोमवार दोपहर तक 380 गांवों की बिजली गुल रही। दोपहर में बिजली कर्मियों की टीम लगाकर खराब लाइनों को सही कराया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण हरिहरगंज बाजार, पश्चिमी फीडर, बहराइच रोड, पचपेड़वा, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा, सादुल्लाहनगर, हरैया सतघरवा व नगर सहित ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद थी। रविवार की दोपहर बाद से कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू कराई गई। एसडीओ टाउन प्रेमचंद्र की अगुवाई में बिजली कर्मियों की टीम ने नगर के 25 वार्डों में हरेक लाइन का फाल्ट खोजकर रविवार रात 11 बजे आपूर्ति बहाल कराई।
इसके बाद मौसम में हुए परिवर्तन के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली के फाल्ट को खोजने का काम रोकना पड़ा। सुबह से ही कर्मियों की टीम लगाई गई। इसके बाद एक-एक गांव की लाइन को सही करके सोमवार की दोपहर तक सभी 380 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। अधिशासी अभियंता बाल कृष्ण ने बताया कि सभी लाइनों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अगर कहीं पर कोई समस्या है तो बेहिचक बताएं। निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें