फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 1500 चूजे जलकर मरे

Fri, 14 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 1500 से अधिक मुर्गी के चूजे झुलस कर मर गए। वहीं खेत में आग लगने से 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन



तुलसीपुर क्षेत्र के भंगहा कला गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म में बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाते, तब तक पोल्ट्री फार्म में करीब 1500 चूजे झुलस कर मर गए। संचालक महेंद्र प्रताप ने बताया कि वह फार्म में ही बने कमरे में सो रहे थे। ग्रामीणों का शोर सुनकर जब वह जगे तो देखा कि पोल्ट्री फार्म जल रहा है। पीड़ित ने नंदमहरा पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


हरैया सतघरवा क्षेत्र के सिकंदर बोझी गांव में शुक्रवार की सुबह काटकर खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान बालकराम व सालिकराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम फसल काटकर खेत में एक जगह एकत्र की थी। सुबह करीब पांच बजे फसल के ढेर में आग लग गई। प्रधान राधेश्याम की सूचना पर लेखपाल अरिमा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



महराजगंज तराई क्षेत्र के रामस्वरूप पुरवा में शुक्रवार की दोपहर एक बजे गेहूं की खेत में आग लग गई। इससे रविंद्र कुमार, ब्रजमोहन व बालाराम की दो-दो तथा रामनाथ की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल राजीव यादव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें